Lucknow: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लूटेरे गिरफ्तार, चेन लूट के मामले का हुआ खुलासा

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ पुलिस ने एक सफल मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लूटेरों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह दोनों लुटेरे 6 फरवरी 2025 को थाना पीजीआई के चौकी वृंदावन क्षेत्र में एक महिला से चेन लूट की घटना में शामिल थे।

बीते 6 फरवरी 2025 को ऋचा शुक्ला नामक महिला ने थाना पीजीआई में तहरीर दी थी, जिसमें बताया था कि दो अज्ञात बाइक सवारों ने उनकी चेन लूट ली थी। पुलिस ने तत्परता से मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अपराध का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम ने आईटीएमएस और लखनऊ सेफ सिटी के लगभग 150-200 कैमरों की फुटेज और सर्विलांस टीम की मदद ली। इसके बाद, आरोपी शनि राजपूत (19 वर्ष) को 19 फरवरी 2025 को इटौंजा थाना क्षेत्र में सीतापुर लखनऊ मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी और बरामदगी:

गिरफ्तार आरोपी शनि राजपूत के पास से एक पीली धातु का चेन का टुकड़ा (वजन 1.51 ग्राम), 3,550 रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त यामाहा मोटरसाइकिल और एक अवैध 315 बोर तमंचा मय एक जिन्दा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

पकड़े गए आरोपी शनि राजपूत ने अपने साथी लुकमान का नाम लिया, जो कि सिद्देश्वर नगर, सीतापुर का रहने वाला है। पुलिस टीम ने लुकमान की तलाश शुरू की और 19 फरवरी 2025 को रात के समय उसे भी गिरफ्तार किया।

मुठभेड़ में आरोपी घायल

पुलिस टीम द्वारा लुकमान की तलाश करते हुए जब वह रेलवे ओवर ब्रिज के पास पहुंचा, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में लुकमान के पैर में गोली लग गई। उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया। लुकमान के कब्जे से टूटी हुई चेन का टुकड़ा (वजन 2.09 ग्राम), 4,450 रुपये नगद और एक अवैध तमंचा 315 बोर मय खोखा और जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार शनि राजपूत के खिलाफ पहले भी लखीमपुर खीरी में एक आपराधिक मामला दर्ज है, जबकि लुकमान के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं, जिसमें हत्या के प्रयास, हत्या, एससी/एसटी एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले शामिल हैं।

पुलिस की ओर से कार्रवाई

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने यह भी पुष्टि की है कि इस मुठभेड़ के मामले में अपराधियों के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

बरामदगी का विवरण:

पुलिस ने शनि राजपूत के पास से पीली पीली धातु का चेन का टुकड़ा (1.51 ग्राम), 3,550 रुपये नगद, 315 बोर अवैध तमंचा मय एक जिन्दा और एक खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त यामाहा मोटरसाइकिल बरामद की है। जबकि दूसरे बदमाश लुकमान के पास से पीली धातु का टूटा हुआ चेन का टुकड़ा (2.09 ग्राम), 4,450 रुपये नगद और अवैध 315 बोर तमंचा मय एक खोखा और एक जिन्दा कारतूस बरामद की है।

आगे की कार्रवाई

इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों में गंभीर आरोप लगाए हैं और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Also Read: Bareilly News: स्मैक तस्कर पति-पत्नी गिरफ्तार, 13 लाख रुपये की स्मैक व हथियार बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.