पाकिस्तानी क्रिटिक पर बुरी तरह भड़के इब्राहिम अली खान, एक्टर ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके इब्राहिम अली खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘नादानियां’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, हाल ही में एक पाकिस्तानी फिल्म क्रिटिक के कमेंट ने उन्हें गुस्से में ला दिया। इस क्रिटिक ने इब्राहिम अली खान की नाक को लेकर टिप्पणी की थी, जिस पर इब्राहिम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उनका जवाब इतना तीखा था कि पाकिस्तानी क्रिटिक को इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर करना पड़ा।

इब्राहिम अली खान को क्यों आया गुस्सा?

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान ने हाल ही में खुशी कपूर के साथ फिल्म ‘नादानियां’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि, एक पाकिस्तानी क्रिटिक ने फिल्म की समीक्षा करते हुए इब्राहिम की नाक को लेकर कुछ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस कमेंट को देखकर इब्राहिम अली खान का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने क्रिटिक को जमकर फटकार लगाई।

इब्राहिम अली खान का तीखा जवाब

पाकिस्तानी क्रिटिक द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, इब्राहिम ने बेहद तीखे शब्दों में जवाब दिया। उन्होंने लिखा- “तमूर लगभग तैमूर जैसा, तुम्हें मेरे भाई का नाम मिला। अंदाजा लगाओ कि तुम्हें क्या नहीं मिला? उसका चेहरा। तुम बदसूरत कूड़े के टुकड़े हो। चूंकि तुम अपने शब्दों को अपने तक नहीं रख सकते, इसलिए परेशान मत हो, वे तुम्हारी तरह ही अप्रासंगिक हैं। बदसूरत, बकवास, मुझे तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के लिए बुरा लग रहा है और अगर मैं तुम्हें एक दिन सड़कों पर देखूंगा, तो मैं तुम्हें तुमसे भी बदसूरत बनाकर छोड़ूंगा – तुम चलते-फिरते कूड़े के टुकड़े हो।”

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

इस कमेंट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैन्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने इब्राहिम अली खान के गुस्से को जायज ठहराया, तो कुछ ने इसे उनके करियर के लिए गलत बताया। हालांकि, इस विवाद ने इब्राहिम अली खान को सुर्खियों में ला दिया है। अब देखना यह होगा कि इब्राहिम अली खान इस विवाद पर और कोई प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं।

Also Read: ‘Panchayat’ Season 4: ‘पंचायत’ सीजन 4 पर सचिव जी ने दिया नया अपडेट, यहां जानें कब होगी रिलीज ?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.