UP Politics: ‘नाथूराम गोडसे से बेहतर था औरंगजेब…’, स्वामी प्रसाद मौर्य ने अबु आजमी के बयान का किया समर्थन

Sandesh Wahak Digital Desk: मुगल बादशाह औरंगजेब को लेकर सियासी हलकों में जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान का समर्थन किया है.

Swami Prasad Maurya

साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्या ने बीजेपी पर अटैक किया है. उन्होंने कहा, नाथूराम गोडसे से बेहतर थे औरंगजेब.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी नेता देश में नफरत का बीज बो रहे हैं, जिसके नाते हिंसा दर हिंसा ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. उन्होंने आगे कहा, जो लोग यह कहते हैं कि औरंगजेब बहुत की हिंसक थे और उनको सबसे खराब बादशाह माना गया. मैं कहना चाहता हूं कि हो सकता है कि वो खराब रहे हो, लेकिन वो नाथूराम गोडसे से बेहतर थे.

नाथू राम गोडसे ने इस देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी. हम समझते हैं कि जो लोग दूसरों पर उंगली उठाते हैं. उनको पहले अपने दामन में झांक कर देखना चाहिए. तब दूसरों पर उंगली उठाने की कोशिश करनी चाहिए.

सपा विधायक अबू आजमी ने बयान क्या कहा?

Swami Prasad Maurya

समाजवादी पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष अबू आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के शासनकाल में भारत की सीमा अफगानिस्तान और बर्मा (म्यांमार) तक पहुंच गई थी. उन्होंने यह भी कहा कि औरंगजेब एक क्रूर प्रशासक नहीं था और उसने कई मंदिर बनवाए.

औरंगजेब और मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के बीच लड़ाई के बारे में पूछे जाने पर मुंबई के मानखुर्द शिवाजी नगर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक ने इसे एक राजनीतिक लड़ाई बताया था.

साथ ही उन्होंने कहा था कि हमारा जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) (विश्व जीडीपी का) 24 प्रतिशत था और भारत को (औरंगजेब के शासनकाल के दौरान) सोने की चिड़िया कहा जाता था.

Also Read: UP News: रामनवमी से पहले अयोध्या पहुंचे DGP प्रशांत कुमार, रामलला के किए दर्शन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.