Rae Bareli: SDO इंदु शेखर की ‘हिटलरशाही’, ऑफिस में कर्मचारी से कराई उठक-बैठक, वीडियो वायरल

Sandesh Wahak Digital Desk: रायबरेली जिले के ऊंचाहार के बिजली विभाग में SDO इंदु शेखर ने प्रशासनिक सख्ती का एक अनोखा नमूना पेश किया है। अब तक आपने अफसरों को फाइलों पर कार्रवाई करते देखा होगा, लेकिन यहां SDO साहब ने सीधे संविदा कर्मचारी से उठक-बैठक करवा कर ‘राजस्व सुधार योजना’ लागू कर दी।

दरअसल, मामला ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के बिजली विभाग कार्यालय का है, जहां SDO इंदु शेखर उपभोक्ताओं की संख्या के मुकाबले राजस्व कम आने से नाराज थे। इस नाराजगी का खामियाजा भुगतना पड़ा संविदा कर्मचारी सूरज भान को, जिन्हें SDO साहब ने ऑफिस में ही उठक-बैठक करने की सजा दे डाली।

अब सवाल यह उठता है कि क्या बिजली विभाग के अफसर अब कर्मचारियों से वसूली के बजाय उठक-बैठक से राजस्व बढ़ाने का फॉर्मूला अपनाएंगे? वीडियो वायरल होने के बाद जनता में गुस्सा है और लोग पूछ रहे हैं अगर अफसरों की नाकामी के चलते बिजली बिल की वसूली कम हुई, तो क्या SDO साहब भी उठक-बैठक लगाएंगे?

Also Read: Lucknow: पानी की टंकी पर चढ़ा JE, बोला – जान दे दूंगा, घंटों तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.