UP IAS Transfer: 11 डीएम समेत 33 IAS बदले, शिशिर सिंह की जगह विशाल सिंह बने नए सूचना निदेशक

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में 11 जिलों के जिलाधिकारी (डीएम) बदले गए हैं, जिनमें वाराणसी, हापुड़, आजमगढ़, बरेली, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, झांसी, महोबा, कुशीनगर, संतकबीरनगर और भदोही शामिल हैं। इसके साथ ही वाराणसी के मंडलायुक्त की भी जिम्मेदारी बदल दी गई है।

विशाल सिंह बने नए सूचना निदेशक

लंबे समय से सूचना निदेशक पद पर तैनात शिशिर सिंह को हटाकर भदोही के जिलाधिकारी विशाल सिंह को नया सूचना निदेशक बनाया गया है। शिशिर सिंह को अब विशेष सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के साथ-साथ सीईओ, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूचना निदेशक के तौर पर शिशिर सिंह का कार्यकाल काफी चर्चित रहा था।

 

मुख्यमंत्री कार्यालय में नई नियुक्तियां

वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री कार्यालय का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, विशाल भारद्वाज और नवनीत सिंह चहल को भी विशेष सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय बनाया गया है।

जिन जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं, उनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

  • वाराणसी: सत्येंद्र कुमार नए डीएम बनाए गए।
  • गाजीपुर: अविनाश कुमार गाजीपुर के नए डीएम होंगे।
  • झांसी: मृदुल चौधरी को झांसी का डीएम नियुक्त किया गया।
  • महोबा: गजल भारद्वाज महोबा की नई डीएम होंगी।
  • कुशीनगर: महेंद्र सिंह तंवर कुशीनगर के डीएम बनाए गए हैं।
  • संतकबीरनगर: आलोक कुमार संतकबीरनगर के नए डीएम होंगे।
  • बरेली: अविनाश सिंह को बरेली का डीएम नियुक्त किया गया।
  • अंबेडकरनगर: अनुपम शुक्ला अंबेडकरनगर के नए डीएम होंगे।
  • आजमगढ़: रविंद्र कुमार द्वितीय आजमगढ़ के डीएम नियुक्त किए गए हैं।
  • भदोही: शैलेश कुमार भदोही के नए डीएम होंगे।
  • हापुड़: अभिषेक पांडे हापुड़ के नए डीएम बने हैं।

विकास प्राधिकरणों और निगमों में भी फेरबदल

सरकार ने विकास प्राधिकरणों और निगमों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। संजय कुमार मीणा को वीसी, मेरठ विकास प्राधिकरण और अनुभव सिंह को वीसी, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। गौरव कुमार लखनऊ के नए नगर आयुक्त होंगे, जबकि इंद्रजीत सिंह, जो पहले लखनऊ के नगर आयुक्त थे, अब विशेष सचिव ऊर्जा और डायरेक्टर, यूपी-नेडा बनाए गए हैं।

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां

  • अमित गुप्ता – प्रमुख सचिव परिवहन एवं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष।
  • एस. राजलिंगम – कमिश्नर, वाराणसी (पहले डीएम थे)।
  • प्रेरणा शर्मा – निदेशक, सूडा।
  • उज्जवल कुमार – एमडी, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन।
  • पुलकित खरे – मिशन डायरेक्टर, कौशल विकास मिशन।
  • आर्यका अखोरी – विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण।
  • हर्षिका सिंह – सीडीओ, प्रयागराज।
  • शाहिद अहमद – सीडीओ, श्रावस्ती।
  • जगदीश – सचिव, गृह विभाग।
  • अभय – सदस्य, राजस्व परिषद।
  • डॉ. वेदपति मिश्रा – सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग।

यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल प्रदेश सरकार के कामकाज में और अधिक गति लाने तथा विभिन्न विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से किया गया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.