बरेली में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया घटना का खुलासा
Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली थाना विशारतगंज पुलिस ने 24 अप्रैल, 2025 को थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना का सफल अनावरण किया है।
दिनांक 24 अप्रैल (गुरुवार) को ग्राम पराबहाउद्दीनपुर, थाना विशारतगंज, बरेली में एक नाबालिग लड़की के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा बलात्कार की घटना की सूचना मिलने पर मु.अ.सं. 90/2025, धारा 376(2) भा.द.सं. व 5(M)/6 पॉक्सो एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के द्वारा घटना के सफल अनावरण और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा की गई सुरागरसी, पतारसी और अन्य संकलित साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त नन्दकिशोर पुत्र चोखेलाल, निवासी ग्राम परावहाउद्दीनपुर, थाना विशारतगंज, बरेली, उम्र करीब 47 वर्ष का नाम घटना को अंजाम देने में संलिप्तता के आधार पर सामने आया।
आज (28 अप्रैल) थाना विशारतगंज पुलिस टीम द्वारा लगभग 06:05 बजे विशारतगंज-अतरछेड़ी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास से अभियुक्त नन्दकिशोर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त नन्दकिशोर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूछताछ में खुलासा
अपराधी ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 24 अप्रैल (गुरुवार) को नाबालिग पीड़िता, जिसकी उम्र करीब 8 वर्ष है, अपने परिजनों के साथ ग्राम पराबहाउद्दीनपुर में अपने रिश्तेदार के यहाँ शादी में आई थी। शादी के कार्यक्रमों के दौरान पीड़िता पंडाल में चाउमीन खा रही थी। चाउमीन खत्म हो जाने के बाद पीड़िता रसगुल्ले लेने काउंटर पर गई। काउंटर पर मौजूद अभियुक्त नन्द किशोर ने पीड़िता को रसगुल्ले का लालच देकर टेंट के पीछे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
अभियुक्त ने गहन पूछताछ के दौरान बताया कि उसकी पत्नी की मृत्यु लगभग 12 वर्ष पूर्व हो चुकी है। उस दिन जब यह लड़की काउंटर पर रसगुल्ला लेने आई तो पता नहीं उसके मन में क्या आया और उसने सोचा कि यह छोटी बच्ची है, किसी को कुछ बताएगी भी नहीं और इसी सोच में उसने यह गलती कर दी। इस संबंध में एसपी साउथ ने बयान जारी करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है।
Also Read: रामजीलाल सुमन पर हमले को लेकर भड़के अखिलेश यादव, बोले- सरकार दे रही ऐसे लोगों को संरक्षण

