Bareilly: पुलिस के हत्थे चढ़े दो लुटेरे, लूटा हुआ मंगलसूत्र, हथियार और स्कूटी बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली में लूट, चोरी और छिनैती की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इज्जतनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीती रात पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से अवैध हथियार, लूट का मंगलसूत्र, नकदी, मोबाइल और एक स्कूटी बरामद की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • गनी खान पुत्र महमूद अली, निवासी दीवान खाना शाहाबाद कोहाड़ापीर, थाना प्रेमनगर, बरेली (घायल)
  • फरमान पुत्र नजम खान, निवासी मकान नं० 438 कोहाड़ापीर, थाना प्रेमनगर, बरेली (घायल)

पांच अप्रैल की रात्रि लगभग तीन बजे इज्जतनगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में सहारा ग्राउंड के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे रुकने की बजाय ग्राउंड की ओर भागने लगे। पीछा करने पर दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मी उपनिरीक्षक संजय व कांस्टेबल राजेश कुमार (का0 1054) भी घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

बरामद सामान

  • 02 तमंचा 315 बोर
  • 03 जिंदा कारतूस
  • 04 खोखा कारतूस
  • लूटा गया एक मंगलसूत्र
  • ₹705 नकद
  • एक मोबाइल फोन (OnePlus)
  • स्कूटी नंबर: UP25ED1442

पंजीकृत मामले

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना इज्जतनगर में मु.अ.सं. 394/25 धारा 109/351(2)/352/317(2) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद मंगलसूत्र थाना इज्जतनगर पर पहले से दर्ज मु.अ.सं. 383/25 धारा 304 बीएनएस से संबंधित है।

पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों ने जनपद बरेली के थाना क्योलड़िया व हाफिजगंज क्षेत्र में भी लूट/छिनैती की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। संबंधित थानों द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

Also Read: ‘राफेल पर बंधी नींबू-मिर्च’ वाले बयान पर घिरे अजय राय, बीजेपी बोली- निम्न-स्तरीय राजनीति करने…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.