Lucknow: 25 हजार का इनामी शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध तमंचा और जेवरात बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ थाना मोहनलालगंज और थाना नगराम की संयुक्त पुलिस टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी शातिर अपराधी बुचऊ उर्फ रामजीवन को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस तथा पीली व सफेद धातु के आभूषण बरामद किए गए हैं।

घटना का विवरण

दिनांक 24 मार्च 2025 की रात लगभग 11:45 बजे ग्राम भैदुआ, थाना मोहनलालगंज निवासी वादी गंगाराम पुत्र सरजू ने सूचना दी थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की आवाज सुनकर वे छत पर पहुंचे, जहां भारी मात्रा में खून दिखाई दिया। साथ ही उन्होंने देखा कि कुछ लोग एक व्यक्ति को खेत की ओर घसीटते हुए ले जा रहे थे। इस घटना के संबंध में थाना मोहनलालगंज में मु0अ0सं0 0093/25 धारा 331(4) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

घटना के बाद पुलिस द्वारा तत्काल चार टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई, जिसके तहत सात अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। फरार चल रहे मुख्य आरोपी बुचऊ प्रधान उर्फ रामजीवन पर ₹25,000 का इनाम घोषित था।

गिरफ्तारी और बरामदगी

मुखबिर की सूचना पर 21 मई 2025 को गौरा तिराहा, थाना मोहनलालगंज क्षेत्र से बुचऊ प्रधान को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक थैली में सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए। इस पर मु0अ0सं0 177/25 धारा 3/25 Arms Act थाना मोहनलालगंज के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में खुलासा

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि 24 मार्च 2025 को ग्राम भैदुआ में डकैती की योजना बनाई गई थी। सभी आरोपी छत पर चढ़े थे और उनके पास अवैध हथियार थे। आपसी कहासुनी में एक आरोपी को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पहचान छिपाने के लिए उसके शव को गोपालखेड़ा रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या के रूप में प्रस्तुत कर दिया गया। मृतक की पहचान सुशील चौहान पुत्र सोनेलाल के रूप में हुई, जिस पर पहले से ही 10 आपराधिक मामले दर्ज थे।

अभियुक्तों की कार्यशैली (Modus Operandi)

  • घटना से पहले गांव में रैकी के लिए एक-दो व्यक्तियों को भेजते थे।
  • मोबाइल का प्रयोग नहीं करते थे।
  • घटनास्थल से 2 किमी पहले मोटरसाइकिल छिपाकर अंडरवियर-बनियान और शरीर पर चिकना तेल लगाकर जाते थे।
  • खेतों के रास्ते से आने-जाने के कारण CCTV से बचते थे।
  • एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पहले ही चिन्हित करते थे।
  • डकैती की घटनाएं अमावस्या (अंधेरी रात) में अंजाम दी जाती थीं।

बरामद सामग्री

  • अवैध तमंचा (.315 बोर)              – 1
  • जिंदा कारतूस (.315 बोर)            – 1
  • चांदी के सिक्के                           – 5
  • चांदी की पायल (जोड़ी)              – 2
  • सोने की अंगूठी                          – 2
  • सोने की बाली (जोड़ी)                – 1
  • सोने का लॉकेट व लाल मोती मंगलसूत्र – 1

अभियुक्त पर विभिन्न थानों में चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट आदि के अंतर्गत कुल 12 मुकदमे पंजीकृत हैं, जिनमें प्रमुख हैं:

  1. थाना थानगांव – 62/15, 64/15 (धारा 380, 401)
  2. थाना रेउसा – 255/21, 75/22, 149/23
  3. थाना मोहनलालगंज – 93/25, 95/2025, 177/25
  4. थाना निगोहा – 20/2025, 53/2025
  5. थाना नगराम – 86/2025
  6. थाना बछरांवा (रायबरेली) – 55/2025

Also Read: Bareilly News: तीन शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, लाखों के जेवरात बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.