हर्रैया तहसील परिसर में एसडीएम और वकीलों के बीच हाथापाई

Sandesh Wahak Digital Desk: बस्ती जनपद की हर्रैया तहसील में कानून व्यवस्था की पोल खुलती नज़र आ रही है। मामला तहसील परिसर का है, जहाँ उप-जिला अधिकारी (एसडीएम) और वकीलों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई।

सूत्रों के अनुसार, वकील महीगनाथ त्रिपाठी ने कथित तौर पर एसडीएम हर्रैया को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

एक तरफ सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर एसडीएम जैसे वरिष्ठ अधिकारियों का खुलेआम अपमान और हमला, इन दावों की सच्चाई को उजागर कर रहा है।

घटना के बाद से बस्ती जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जिले के सभी बड़े अधिकारी हर्रैया तहसील पहुंचकर मामले को सुलझाने में जुट गये हैं। वहीं एसडीएम की तरफ से आरोपी वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही जा रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस को दोनों पक्षों में से किसी की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।

Also Read: Lucknow: विश्व पर्यावरण दिवस पर जेल में पौधरोपण, बंदियों के लिए ओपन जिम का शुभारंभ

Get real time updates directly on you device, subscribe now.