Bareilly News: गुलेली में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने बहू पर लगाया हत्या का आरोप

Bareilly News: बरेली के आंवला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलेली में एक 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के पिता ने शनिवार को अपनी पुत्रवधू और उसके साथियों पर साजिश के तहत बेटे की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्राम गुलेली निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ नोएडा में रहकर मजदूरी करते हैं। गांव में उनका 27 वर्षीय पुत्र राहुल और उसकी पत्नी रहते थे। राहुल की शादी करीब एक वर्ष पूर्व सिरौली निवासी युवती के साथ हुई थी। दंपती के दो मासूम बच्चे (एक लड़का और एक लड़की) हैं।

पीड़ित पिता के मुताबिक, गत रात्रि उन्हें नोएडा में फोन पर सूचना मिली कि उनके पुत्र राहुल की मौत हो चुकी है। यह खबर सुनते ही माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई और वे तुरंत गांव पहुंचे। घर पहुंचने पर राहुल का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बहू राहुल को रास्ते से हटाना चाहती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बहू के मायके और आसपास के कुछ संदिग्ध दोस्त घर पर आते-जाते थे, जिनके साथ मिलकर उसने साजिश रची और राहुल की हत्या कर दी। परिजनों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: सरदार पटेल की जयंती पर सिद्धार्थनगर पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, SSP ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ

Get real time updates directly on you device, subscribe now.