UP Weather Update: यूपी में 46 डिग्री का टॉर्चर! कुछ जिलों में आज बारिश की संभावना, कई इलाकों में अलर्ट

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। झांसी, आगरा और बांदा जैसे जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

UP Weather Update

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक गर्मी का असर बना रहेगा, हालांकि कुछ जिलों में आज बारिश की संभावना भी जताई गई है।

गर्मी से राहत नहीं, 46 डिग्री तक पहुंचा पारा

प्रदेश के बुंदेलखंड और पश्चिमी हिस्सों में सूरज की तपिश और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म बनी हुई हैं, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 6 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जिससे कुछ हद तक राहत मिलेगी।

आज कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, 12 जून को उत्तर प्रदेश में मिला-जुला मौसम रहने की संभावना है।

  • पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के जिलों में भीषण गर्मी जारी रह सकती है।

  • नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा, आगरा और झांसी में आज हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।

  • इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

  • बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर और महोबा में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

कहां-कहां हो सकती है बारिश?

कुछ जिलों में आज गरज-चमक, हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है:

  • सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर और गोरखपुर में आज बारिश के आसार हैं।

  • इन इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

कब मिलेगी व्यापक राहत?

मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून से बारिश की रफ्तार बढ़ेगी और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इससे तापमान में और गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

Also Read: स्टांप चोरी केस में अब्दुल्ला आजम को 4.64 करोड़ रुपये का जुर्माना, प्रशासन ने जारी किया रिकवरी सर्टिफिकेट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.