गोरखपुर एयरपोर्ट को मिलेगा नया रूप, टर्मिनल बनाने के लिए हुआ एमओयू

Sandesh Wahak Digital Desk: पूर्वांचल के लोगों के लिए हवाई सफर और सुविधाजनक होने वाला है। गोरखपुर एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन के निर्माण के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। भारतीय वायुसेना, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और गोरखपुर जिला प्रशासन के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

42 एकड़ ज़मीन का होगा ट्रांसफर

एयरपोर्ट डायरेक्टर आरके पाराशर ने जानकारी दी कि इस एमओयू से एयरफोर्स से 42 एकड़ जमीन हस्तांतरित होने का रास्ता साफ हो गया है। यह ज़मीन फिलहाल सैन्य इंजीनियरिंग सेवाओं के अधीन है और अब इसे हवाई अड्डे के विस्तार के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

क्या होगा नया

एक साथ 10 विमानों की पार्किंग की सुविधा

1,400 कारों के लिए पार्किंग स्पेस

यात्रियों की संभाल क्षमता 270 से बढ़कर 2,500 प्रति घंटा

अब रोजाना 200 फ्लाइट्स हो सकेंगी ऑपरेट, अभी केवल 26 हैं

एयरपोर्ट की सूरत बदलेगी

पाराशर के मुताबिक, नया टर्मिनल बनने से गोरखपुर एयरपोर्ट का इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह बदल जाएगा। इस परियोजना से न केवल एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार, और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने कहा, यह टर्मिनल एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देगा।

Also Read: सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज में अब नॉर्मल डिलीवरी और सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध: डॉ. राजेश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.