Bareilly News: फायरिंग के बाद पुलिस की घेराबंदी, अवैध असलहों के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: बीते 25 जून 2025 को मोहल्ला अंसारी, कस्बा फतेहगंज पश्चिमी निवासी मोहम्मद हसन पर दो लोगों ने देशी तमंचे से फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अभियुक्त दीपक ठाकुर और अमन ठाकुर उर्फ पड्डा के विरुद्ध मामला दर्ज किया।
गिरफ्तारी/बरामदगी
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी एक स्विफ्ट कार के साथ रहपुरा अंडरपास के पास किसी के इंतजार में हैं। थाना प्रभारी सुरेन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्तों के पास से बरामद
-1 देशी तमंचा
-1 जिंदा कारतूस (.315 बोर)
-1 खोखा कारतूस
-मोबाइल फोन (वीवो और रियलमी)
-स्विफ्ट कार (UP26AK 4409)
-मोटरसाइकिल (UP25DW6372)
(वाहन सीज किए गए हैं – धारा 207 MV एक्ट)
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
दीपक ठाकुर
मु.अ.सं. 412/2017 – धारा 308, 323, 504, 506
मु.अ.सं. 269/2025 – धारा 109, 351(3) बीएनएस
अमन ठाकुर उर्फ पड्डा
मु.अ.सं. 569/2020 – धारा 302, 307 (थाना कोतवाली, सम्भल)
मु.अ.सं. 575/2020 – आर्म्स एक्ट
मु.अ.सं. 269/2025 – धारा 109, 351(3) बीएनएस
पूछताछ में खुलासा
अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि शराब के नशे में पीड़ित से अभद्रता की गई थी। विरोध करने पर उन्होंने पीड़ित का पीछा कर जानलेवा हमला किया। लोगों के हस्तक्षेप के कारण वे मौके से फरार हो गए।
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक: सुरेन्द्रपाल सिंह
उपनिरीक्षक: अनूप सिंह, गंगाधर
हेड कॉन्स्टेबल: विपिन कुमार
कॉन्स्टेबल: हेमन्त अत्री, गोविन्दराम
आपको बता दें कि थाना फतेहगंज पश्चिमी की सक्रियता से दो वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है, जिससे क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण बना है। पुलिस की यह तत्परता सराहनीय है।
Also Read: Kushinagar: एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर, पांच घायल

