Lakhimpur Kheri News: सिंगाही में पुलिस का पैदल रूट मार्च, असामाजिक तत्वों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही कस्बे में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने शनिवार को पैदल रूट मार्च किया। थाना प्रभारी राज बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने कस्बे की प्रमुख सड़क महारानी सूरथ कुमारी मार्ग पर गश्त की।
इस दौरान पुलिस बल बाजार और आसपास के इलाकों में पैदल घूमा। पुलिस ने स्थानीय लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही अपराधियों और शरारती तत्वों को कानून का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
अवैध गतिविधियों पर पुलिस की नजर
रूट मार्च के दौरान थाना प्रभारी राज बहादुर सिंह ने कहा कि कस्बे में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हर गतिविधि पर नजर रख रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि करने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दरोगा समेत भारी पुलिस बल रहा मौजूद
इस पैदल रूट मार्च में दरोगा गंगा सिंह, दरोगा मोहम्मद समीम समेत भारी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस की इस गश्त का उद्देश्य कस्बे में सुरक्षा का माहौल बनाए रखना और असामाजिक तत्वों में कानून का डर कायम करना था।
Also Read: ‘ज्ञानेश कुमार भारत से बड़े नहीं’, सुनील सिंह ने BJP के सुरक्षा कवच पर उठाए सवाल

