UP News: STF के शिकंजे में 50 हजार का इनामी गैंगस्टर महफूज रहमान, हिंसक झगड़े में था शामिल

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लखनऊ पुलिस ने प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र में दर्ज संगीन आपराधिक मामले में फरार चल रहे ₹50,000 के इनामी अपराधी महफूज उर्फ महफूज रहमान को प्रयागराज-वाराणसी हाईवे से गिरफ्तार कर लिया है।

कौन है महफूज रहमान?

महफूज रहमान पुत्र मुईजुर्रहमान, ग्राम पूरे देव जानी, थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़ का निवासी है।

इस पर मु.अ.सं. 179/2025, जो कि धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 61(2), 109(1), 351(3) BNS व 7 CLA एक्ट के तहत दर्ज है, में मुख्य आरोपी होने का आरोप है।

गिरफ्तारी कहां और कैसे हुई?

STF लखनऊ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि महफूज प्रयागराज से प्रतापगढ़ की ओर जाने वाला है।

इस पर अपर पुलिस अधीक्षक STF दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राहुल परमार और सिपाही सत्यम यादव की टीम ने प्रयागराज जिले के सोरांव थाना क्षेत्र स्थित प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर उसे घेराबंदी कर दोपहर करीब 12:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

दुश्मनी में दिया वारदात को अंजाम

पूछताछ में महफूज ने बताया कि उसकी 2021 से नबाव नामक व्यक्ति से रंजिश चल रही थी। 17 जून 2025 को नबाव और उसके साथियों द्वारा फोन पर गालियां देने और जान से मारने की धमकी दी गई।

उसी दिन बदला लेने के लिए करौल बाजार में महफूज और उसके साथियों ने नबाव पर हमला किया और फायरिंग की, जिसमें चार लोग घायल हुए थे।

यह घटना पट्टी थाना में दर्ज की गई थी और तभी से महफूज फरार चल रहा था, जिस पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था।

महफूज का आपराधिक इतिहास

1. मु.अ.सं. 141/2021 धारा 188, 269, 270 IPC व 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम, थाना कंधई, प्रतापगढ़
2. मु.अ.सं. 179/2025 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 61(2), 109(1), 351(3) BNS व 7 CLA एक्ट, थाना पट्टी

गिरफ्तारी के बाद महफूज को थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ लाया गया है, जहां स्थानीय पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

STF की कार्रवाई में शामिल टीम

अपर पुलिस अधीक्षक: श्री दिनेश कुमार सिंह
निरीक्षक STF: श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह
उप-निरीक्षक: राहुल परमार
आरक्षी: सत्यम यादव

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश STF की यह कामयाबी न केवल फरार व इनामी अपराधियों के खिलाफ उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक और बड़ा कदम है।

Also Read: लखनऊ हत्याकांड: पैसों के लिए दोस्त बना दरिंदा, चार गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.