बिहार में बाइक सवार बदमाशों ने डॉक्टर को मारी गोली, हालत गंभीर

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते दिख रहे हैं। शनिवार सुबह गया में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ. तपेश्वर प्रसाद को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

यह वारदात उस समय हुई जब डॉ. प्रसाद अपने खेत से लौट रहे थे। तभी अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने घात लगाकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, डॉ. प्रसाद के जबड़े में गोली लगी है। उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां आपातकालीन उपचार के बाद बेहतर देखभाल के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

बेटे ने बताई आपबीती

पीड़ित डॉ. तपेश्वर प्रसाद के बेटे ने बताया, आज सुबह करीब 8 बजे, जब वह अपने खेतों से लौट रहे थे, तभी बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें रोककर गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। फिलहाल उनकी हालत गंभीर है। डॉ. तपेश्वर प्रसाद शेरघाटी में एक निजी अस्पताल के मालिक भी हैं और इस क्षेत्र में एक जानी-मानी हस्ती हैं। पुलिस को शक है कि यह हमला किसी आपसी विवाद से जुड़ा हो सकता है, क्योंकि कथित तौर पर उनका कुछ समय से कुछ लोगों से झगड़ा चल रहा था।

Also Read: Lucknow News: संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने लोगों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.