पंजाब में AAP को बड़ा झटका, अनमोल गगन मान ने विधायकी छोड़ी, राजनीति को भी कहा अलविदा

Sandesh Wahak Digital Desk: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी की नेता और जानी-मानी गायिका से राजनेता बनीं अनमोल गगन मान ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और इसके साथ ही राजनीति छोड़ने का भी ऐलान कर दिया। खरड़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक मान ने अपना इस्तीफा पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को सौंप दिया है।

दिल भारी है, पर फैसला कर लिया

अनमोल गगन मान ने अपने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पंजाबी में एक पोस्ट साझा करते हुए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से अध्यक्ष को दिया गया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। उन्होंने आगे लिखा, मेरी शुभकामनाएँ पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

कैबिनेट से हटाए जाने के बाद दिया इस्तीफा

अनमोल गगन मान 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में खरड़ से विधायक चुनी गई थीं और भगवंत मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट में कुछ समय के लिए मंत्री भी रही थीं। मंत्री रहते हुए उन्होंने पर्यटन एवं संस्कृति, निवेश प्रोत्साहन, श्रम एवं आतिथ्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला था। हालांकि, पिछले साल 2024 में हुए कैबिनेट फेरबदल में भगवंत मान सरकार ने उन्हें (और तीन अन्य मंत्रियों को) मंत्रिमंडल से हटा दिया था। इस घटना के बाद से ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।

Also Read: UP Police ने लव जिहाद और अवैध धर्म परिवर्तन सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 6 राज्यों से 10 आरोपी गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.