OTT पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, ALTT-ULLU समेत 25 ऐप्स और वेबसाइट्स बैन

Sandesh Wahak Digital Desk: केंद्र सरकार ने देश में अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट परोसने वाले 25 ओटीटी ऐप्स और उनकी वेबसाइट्स को तत्काल प्रभाव से बैन कर दिया है। इस कार्रवाई के तहत ALTT, ULLU, Desiflix और BigShots जैसे लोकप्रिय लेकिन विवादों में रहे प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information & Broadcasting) ने शुक्रवार को इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन ऐप्स और वेबसाइट्स की सेवाएं भारत में तुरंत बंद की जाएं। मंत्रालय के मुताबिक, ये सभी प्लेटफॉर्म आईटी अधिनियम 2000 (IT Act, 2000) और आईटी नियम 2021 (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, 2021) का उल्लंघन कर रहे थे।

ये है पूरी लिस्ट

  OTT ऐप्स वेबसाइट्स
1 ALTT https://altt.co.in
2 ULLU https://landing.ullu.app
3 Big Shots App https://bigshots.co.in
4 Desiflix https://desiflix.beer
5 Boomex https://boomex.app
6 Navarasa Lite https://navarasaworld.com
7 Gulab App https://gulabapp.com
8 Kangan App https://kangan.app
9 Bull App https://bullapp.in
10 Jalva App https://jalva.app
11 Entertainment https://wowentertainment.in
12 Look Entertainment https://lookentertainment.app
13 Hit Prime https://hitprime.in
14 Feneo https://feneo.vip
15 ShowX https://showx.app
16 Sol Talkies https://soltalkies.in
17 Adda TV https://addatv.app
18 HotX VIP https://hotx.vip
19 Hulchal App https://hulchal.co.in
20 MoodX https://bit.ly/moodxxvip
21 NeonX VIP https://neonxvip.in
22 ShowHit https://showhit.app
23 Fugi https://fugi.app
24 Mojflix https://mojflix.com
25 Triflicks https://triflicks.in

 

क्यों हुई ये कार्रवाई?

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इन ऐप्स और वेबसाइट्स पर गैरकानूनी, अश्लील और समाज विरोधी कंटेंट की लगातार स्ट्रीमिंग हो रही थी। ये प्लेटफॉर्म सरकार द्वारा निर्धारित कंटेंट सर्टिफिकेशन प्रक्रियाओं को बायपास कर रहे थे और किसी तरह की सेंसरशिप या गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे थे।

सरकार को इन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ एजेंसियों से गंभीर इनपुट मिले थे, जिसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कार्रवाई करते हुए संबंधित एजेंसियों को ब्लॉकिंग आदेश जारी कर दिए। मंत्रालय का कहना है कि यह कदम डिजिटल स्पेस में अश्लीलता, नैतिकता के उल्लंघन और युवा वर्ग पर हो रहे नकारात्मक प्रभाव को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

क्या है IT नियमों का उल्लंघन?

आईटी एक्ट, 2000 और आईटी नियम 2021 के अनुसार, कोई भी डिजिटल कंटेंट प्लेटफॉर्म किसी भी प्रकार का अश्लील, भ्रामक या समाजिक रूप से हानिकारक कंटेंट बिना स्पष्ट वर्गीकरण और अभिभावकीय नियंत्रण के प्रसारित नहीं कर सकता। इन नियमों का मकसद डिजिटल मीडिया को जिम्मेदार और संतुलित बनाना है।

Also Read: राज्य कर विभाग में बड़ी कार्रवाई, केशव लाल को जबरन रिटायरमेंट, दो IAS अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.