इंस्पेक्टर ने बिना पैसे दिए दुकान से उठाया चश्मा, दुकानदार को जमकर दीं गालियां, वीडियो वायरल
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले से पुलिस की शर्मनाक दबंगई का एक मामला सामने आया है। यहाँ कटरा कोतवाली में तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर पर आरोप है कि वह एक चश्मे की दुकान से बिना पैसे दिए चश्मा लेकर चला गया। इतना ही नहीं, उसने दुकानदार को जमकर गालियाँ भी दीं और धमकी भी दी। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
सीसीटीवी फुटेज में साफ़ देखा जा सकता है कि इंस्पेक्टर चश्मे की दुकान में आया। इस दौरान दुकानदार और इंस्पेक्टर के बीच कुछ बहस हुई। जब दुकानदार ने अपने पैसे मांगे, तो इंस्पेक्टर ने गुस्से में कहा, नहीं दूंगा पैसे, जो करना है जाकर कर लो। यह कहकर वह चश्मा लेकर दुकान से बाहर निकल गया।
यह पूरा मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रमई पट्टी स्थित मशहूर चश्मे की दुकान ‘चश्मा प्वाइंट’ का है। दुकान के मालिक डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 की शाम को कटरा कोतवाली में तैनात एक इंस्पेक्टर उनकी दुकान पर चश्मे की मरम्मत कराने आया था। डॉ. सिंह के मुताबिक, इंस्पेक्टर को पहले ही ग्लास की कीमत बता दी गई थी, जो कि 800 रुपये थी। लेकिन, ग्लास लगवाने के बाद इंस्पेक्टर ने पैसे दिए बिना ही ज़बरदस्ती चश्मा उठा लिया और चला गया।
रुपए नहीं देंगे, जो करते बने कर लीजिए : इंस्पेक्टर साहब#मिर्जापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के रमई पट्टी बाजार में शुक्रवार को एक चश्मा के दुकानदार ने थ्री स्टार वर्दीधारी चाचा से की भाषा सुनकर कहा, देखिये सर, तमीज से बात करिए। जिस पर रौब के साथ जवाब मिला, "पैसा नहीं देंगे। जो… pic.twitter.com/p0cTOvWy1J
— Shivam Bajpai (@JBreakingBajpai) July 25, 2025
दुकान मालिक ने यह भी बताया कि इंस्पेक्टर ने पहले किसी दूसरे ब्रांड का चश्मा खरीदने के लिए एडवांस में कुछ पैसे जमा किए थे, लेकिन यह चश्मा पुराना था जिसके ग्लास की मरम्मत हुई थी। डॉ. अजीत सिंह ने आरोप लगाया कि जाते-जाते इंस्पेक्टर ने उन्हें जमकर गालियां दीं और धमकाया भी।
Also Read: बिहार में बेकाबू अपराध पर बोले चिराग पासवान, ऐसी सरकार का समर्थन करने पर मुझे दुख है

