लखनऊ RML के प्रोफेसरों ने किया सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, व्यवस्थाएं देख जताया संतोषजनक

Siddharthnagar News: लखनऊ के राम मनोहर लोहिया मेडिकल कॉलेज (RML) के प्रोफेसरों की एक दो-सदस्यीय टीम ने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज, सिद्धार्थनगर की आधारभूत संरचनाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को प्रारंभिक तौर पर कॉलेज की व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, हालांकि कुछ बिंदुओं पर सुधार के सुझाव भी दिए गए।

जानकारी के अनुसार, RML लखनऊ से अनाटॉमी विभाग के प्रो. डॉ. विशाल भटनागर और एनेस्थीसिया विभाग के प्रो. डॉ. एके श्रीवास्तव ने सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज का दौरा किया।

Siddharthnagar Medical College Inspection

शैक्षणिक सुविधाओं से लेकर स्वच्छता तक का हुआ अवलोकन

निरीक्षण टीम ने कॉलेज की शैक्षणिक सुविधाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, छात्रावास, अस्पताल परिसर और अन्य आधारभूत संरचनाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान टीम ने फैकल्टी सदस्यों से संवाद किया और विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई तथा अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान टीम ने स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, उपकरणों की उपलब्धता और अस्पताल की कार्यप्रणाली का विशेष रूप से अवलोकन किया। कॉलेज प्रशासन ने निरीक्षण टीम को पूरा सहयोग दिया और भविष्य में सभी आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया।

Siddharthnagar Medical College Inspection

यह निरीक्षण चिकित्सा परिषद के उच्च शिक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों के अंतर्गत किया गया था। इस दौरान मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर के प्रिंसिपल डॉ. राजेश मोहन, प्रो. न्यूरो सर्जन डॉ. आशुतोष शुक्ला, प्रो. डॉ. विशाल भटनागर, प्रो. डॉ. एके श्रीवास्तव और प्रो. डॉ. हसमतुल्लाह खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट: जाकिर खान

Also Read: UP News: गाजीपुर ट्रिपल मर्डर, बेटे ने मां-बाप और बहन को उतारा मौत के घाट, गांव में मातम का माहौल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.