Google ने Pixel 10 सीरीज की लॉन्च डेट कन्फर्म किया, 21 अगस्त को भारत में होगा उपलब्ध
Google Pixel 10 : टेक दिग्गज गूगल ने आखिरकार अपने सबसे ज्यादा चर्चित पिक्सेल 10 सीरीज के लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल @madebyGoogle पर एक टीज़र पोस्ट कर इसकी पुष्टि की। इस टीज़र में गूगल ने एप्पल के “Apple Intelligence” फीचर्स के लेट रोलआउट पर भी नजर डालते हुए यूजर्स को मजाकिया अंदाज में कहा – “अपने कम्फर्ट फोन से बाहर निकलो!”
इसका इशारा साफ था – जहां एप्पल धीरे-धीरे AI फीचर्स रिलीज कर रहा है, वहीं पिक्सेल 10 यूजर्स को लॉन्च के साथ ही पूरी एआई एक्सपीरियंस मिलेगी।
21 अगस्त से फ्लिपकार्ट और क्रोमा पर होगा सेल
ग्लोबल लॉन्च (20 अगस्त) के अगले ही दिन, यानी 21 अगस्त से भारतीय ग्राहक पिक्सेल 10, 10 प्रो और 10 प्रो एक्सएल खरीद सकेंगे। इन्हें फ्लिपकार्ट, क्रोमा और रिलायंस डिजिटल जैसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स पर बेचा जाएगा। साथ ही, गूगल स्टोर इंडिया पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव है, जहां से लॉन्च अलर्ट्स मिल सकते हैं।

क्या होगा खास ?
-
Android 16 OS – पिक्सेल 10 सीरीज के फोन्स में यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम पहले से इंस्टॉल मिलेगा।
-
गहरी एआई इंटीग्रेशन – गूगल के जेमिनी AI टूल्स जैसे पिक्सेल स्टूडियो और स्क्रीनशॉट असिस्टेंट का बेहतर उपयोग होगा।
-
टेंसर G5 चिपसेट – सभी मॉडल्स में यह नया प्रोसेसर होगा, साथ ही टाइटन सिक्योरिटी चिप से डेटा प्रोटेक्शन और भी मजबूत होगा।
डिजाइन, डिस्प्ले और बैटरी
टीज़र में दिखे डिजाइन के मुताबिक, पिक्सेल 10 सीरीज पिक्सेल 9 जैसी ही पॉलिश्ड मेटैलिक बैक और कैमरा विज़र के साथ आएगी।
अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स:
-
डिस्प्ले:
-
पिक्सेल 10 और 10 प्रो: 6.3 इंच
-
पिक्सेल 10 प्रो एक्सएल: 6.8 इंच
-
पिक्सेल 10 प्रो फोल्ड: 6.5 इंच कवर स्क्रीन (अनुमानित)
-
-
बैटरी: 5,000 mAh से शुरू
-
कैमरा: इस जनरेशन में बड़े अपग्रेड्स की संभावना कम

