Rakhi Special: इस बार भाई को खिलाएं घर पर बनी सेहतमंद साबूदाना बर्फी, मिठास के साथ मिलेगा प्यार का स्वाद
Rakhi Special: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और अपार स्नेह का प्रतीक होता है। हर साल यह पर्व खास तरीके से मनाया जाता है और इस बार 09 अगस्त 2025 को देशभर में रक्षाबंधन मनाया जाएगा। राखी बांधने से लेकर उपहार देने और स्वादिष्ट व्यंजन खिलाने तक, हर परंपरा इस दिन को खास बनाती है। अगर आप भी अपने भाई को कुछ खास और हेल्दी खिलाना चाहती हैं, तो इस बार बाजार की मिठाइयों की जगह घर की बनी साबूदाना बर्फी ट्राई करें। यह न केवल स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि सेहत के लिए भी हल्की और फायदेमंद होती है।
साबूदाना बर्फी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
- 1 कटोरी साबूदाना
- 2 छोटी चम्मच पिसी हुई चीनी
- 2 बड़ी चम्मच दूध (नारियल या बादाम दूध भी ले सकते हैं)
- 1 छोटा चम्मच घी
- 1 छोटा चम्मच सूखा नारियल
- ¼ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच कटे हुए काजू और बादाम
- सजावट के लिए पिस्ता
बनाने की विधि:
- सबसे पहले साबूदाना को एक सूखी कड़ाही में धीमी आंच पर रोस्ट करें। इसे तब तक भूनें जब तक इसका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए और यह फूले नहीं।
- अब इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें। ठंडा होने के बाद मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बना लें।
- एक बाउल में पिसा हुआ साबूदाना, चीनी, सूखा नारियल और इलायची पाउडर डालें। इसमें धीरे-धीरे दूध मिलाकर आटे जैसा स्मूद मिश्रण तैयार करें।
- अब एक प्लेट में घी लगाएं और इस मिश्रण को बराबरी से फैला दें। स्पैचुला या चम्मच से सतह को फ्लैट कर लें।
- इसे 10-15 मिनट के लिए सेट होने दें। फिर चाकू से मनचाहे आकार में काट लें। ऊपर से पिस्ता और ड्राई फ्रूट्स से सजाएं।
साबूदाना बर्फी एक ऐसी मिठाई है जो रक्षाबंधन जैसे खास मौके के लिए परफेक्ट है। यह मिठाई आपके प्यार, मेहनत और सेहत की मिठास को एकसाथ भाई तक पहुंचाती है। तो इस बार राखी पर प्यार भरा ये स्वादिष्ट तोहफा ज़रूर दें।
Also News: Lucknow News: निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश के करीबी निकांत जैन के ठिकानों पर ED की छापेमारी

