KTM 160 Duke: नई किफायती परफॉर्मेंस बाइक का टीजर जारी, जानें लॉन्च डिटेल्स

Sandesh Wahak Digital Desk: KTM ने अपनी अपकमिंग एंट्री-लेवल परफॉर्मेंस बाइक 160 Duke का पहला टीजर जारी कर दिया है। यह बाइक भारत में जल्द लॉन्च होने वाली है और इसे कंपनी की सबसे किफायती परफॉर्मेंस बाइक माना जा रहा है। 160 Duke मौजूदा 125 Duke की जगह लेगी, जिसे हाल ही में कम बिक्री के चलते बंद कर दिया गया था।

बाइक का लुक दमदार और स्पोर्टी होगा

टीजर से पता चलता है कि बाइक का लुक दमदार और स्पोर्टी होगा। हालांकि डिजाइन और टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस का पूरा खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह बाइक KTM 200 Duke के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसमें सेकंड जनरेशन डिजाइन, मजबूत ट्रेलिस फ्रेम, 43mm USD फ्रंट फोर्क्स, और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिल सकता है।

 

बात करें फीचर्स की तो इसमें डुअल-चैनल ABS, LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED हेडलैंप, और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी फीचर्स दिए जाने की संभावना है। KTM की परंपरा को देखते हुए बाइक का डिजाइन आक्रामक और युवाओं को लुभाने वाला हो सकता है।

नया 160cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा

इंजन को लेकर खबर है कि इसमें एक नया 160cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा जो करीब 19 से 20 bhp की पावर जनरेट करेगा। यह इंजन संभवतः 200 Duke से डेरिव किया गया होगा, लेकिन पावर डिलीवरी और माइलेज को बैलेंस करने के लिए ट्यून किया जाएगा।

160 Duke की लॉन्चिंग की बात करें तो यह बाइक 2025 के मिड ईयर यानी जून-जुलाई तक भारत में लॉन्च हो सकती है। कंपनी इसे फेस्टिव सीजन से पहले बाजार में उतारना चाहती है ताकि बिक्री में तेजी लाई जा सके। इसकी कीमत अनुमानित तौर पर 1.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास हो सकती है, जिससे यह बजट में परफॉर्मेंस पसंद करने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है।

Also Read: राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप, महाराष्ट्र चुनाव में 40 लाख वोट फर्जी, BJP ने मिलकर की धांधली

Get real time updates directly on you device, subscribe now.