Firozabad News: पुलिस मुठभेड़ में 20 हज़ार का इनामी बदमाश घायल, भाई की हत्या का था आरोपी

Sandesh Wahak Digital Desk: फिरोजाबाद जिले के नारखी थाना क्षेत्र में पुलिस और एक 20 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश मानसिंह उर्फ मोनू के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हत्या का आरोपी मानसिंह सखावतपुर के पास एक आम के बाग में छिपा है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी।

पुलिस को देखते ही मानसिंह ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

भाई की हत्या का था आरोपी

एसपी सिटी रविशंकर ने बताया कि 6 अगस्त को मानसिंह ने अपने सगे भाई को गोली मार दी थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में मानसिंह वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी, तभी यह मुठभेड़ हुई।

 

Also Read: Rajasthan: खाटू श्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 11 की मौत, कई गंभीर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.