UP Crime News: शाहजहांपुर हत्याकांड का खुलासा, 50 हजार के इनामी शेखर मौर्या की हत्या में चार आरोपी गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने शाहजहांपुर के चर्चित हत्या कांड का खुलासा करते हुए 50,000 रुपये के इनामी अपराधी शेखर मौर्या उर्फ अभिषेक मौर्या की हत्या का राजफाश कर दिया है। टीम ने इस मामले में चार आरोपियों को कानपुर से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी

-कुलदीप दुबे पुत्र राजेन्द्र प्रसाद दुबे (निवासी- सुलतानपुर, वर्तमान- केशवपुरा आवास विकास, कानपुर)

-अभय कुशवाहा पुत्र धर्मसिंह कुशवाहा (निवासी- धामीखेड़ा, रावतपुर, कानपुर)

-अजीत मौर्या पुत्र स्व. रामकिशोर (निवासी- सिंजई, शाहजहांपुर)

-युवराज उर्फ अंकुश कुशवाहा पुत्र धर्मसिंह कुशवाहा (निवासी- धामीखेड़ा, रावतपुर, कानपुर)

इन सभी को गंगा इन्क्लेव, कल्याणपुर, कानपुर नगर से 16 अगस्त को गिरफ्तार किया गया।

कैसे हुआ खुलासा?

UP STF

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि दिसंबर 2024 में शेखर मौर्या की हत्या की गई थी और उसकी लाश को छिपा दिया गया था। शेखर पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज थे और उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस जांच में सामने आया कि शेखर के अपने ही रिश्तेदारों और परिचितों ने उसकी हत्या की। हत्या के बाद शव को पनकी नहर में फेंक दिया गया और मृतक के मोबाइल व टेलीग्राम आईडी का इस्तेमाल कर पत्नी से बातचीत की जाती रही ताकि किसी को शक न हो।

हत्या की वजह

कुलदीप दुबे, शेखर मौर्या के मुकदमों की पैरवी कर रहा था और इसके बदले 10 लाख रुपये की मांग की। यह रकम शेखर की पत्नी के जेवर बेचकर, बहन-भाईयों ने जुटाई।

इसी दौरान कुलदीप की महिला मित्र को शेखर द्वारा परेशान करने की बात सामने आई, जिसके बाद कुलदीप ने शेखर की हत्या कर दी। हत्या के बाद परिवार के कुछ सदस्य संपत्ति और पैसों पर कब्जा करने में लग गए।

पहचान कैसे हुई?

सोशल मीडिया पर शेखर की पत्नी को एक अज्ञात शव का फोटो दिखा। हाथ पर बने टैटू से शक हुआ और बाद में शव की पहचान शेखर मौर्या के रूप में हुई। इसके बाद कानपुर के अरमापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

आगे की कार्रवाई

गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ कानपुर नगर के थाना अरमापुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसटीएफ ने उन्हें विधिक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

शेखर मौर्या का आपराधिक इतिहास

शेखर मौर्या उर्फ अभिषेक मौर्या पर पहले से ही हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज थे। शाहजहांपुर और आसपास के थानों में उस पर दर्जनभर से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

Also Read: Azamgarh News: भाजपा कार्यकर्ता के घर पर ट्रैक्टर से तोड़फोड़, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.