Mau News: मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है मामला

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को मऊ की एमपी/एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। यह मामला आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा है, जिसमें कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था।

क्या था मामला?

पुलिस के मुताबिक, यह मामला हलधरपुर थाने में दर्ज किया गया था। ओम प्रकाश राजभर पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप था, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें पेश होने के लिए वारंट जारी किया था। कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए राजभर सोमवार को कोर्ट में हाजिर हुए और सरेंडर कर दिया।

इस दौरान ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कोर्ट से वारंट आने के बाद वह पेशी के लिए आए हैं। मंत्री के कोर्ट में सरेंडर के दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

 

Also Read: ‘सबूत दो या माफी मांगो’, जगदंबिका पाल ने राहुल गांधी को दी सीधी चुनौती

Get real time updates directly on you device, subscribe now.