Azamgarh News: एक लाख का इनामी बदमाश शंकर कनौजिया एनकाउंटर में ढेर, STF ने की कार्रवाई
Sandesh Wahak Digital Desk: यूपी एसटीएफ की वाराणसी यूनिट ने आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान कुख्यात अपराधी शंकर कनौजिया को मार गिराया। शंकर पर लूट और हत्या के कई मामले दर्ज थे, और वह 2011 से फरार चल रहा था। वाराणसी के एडीजी पियूष मोर्डिया ने 17 सितंबर 2024 को उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। शंकर ने 2011 में दोहरीघाट में लूट के दौरान विंध्याचल पांडे की गला काटकर हत्या की थी और जुलाई 2024 में आजमगढ़ के महाराजगंज में शैलेंद्र सिंह का अपहरण कर हत्या की थी, जिसमें उसने सिर धड़ से अलग कर दिया था।
14 साल से था फरार
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि शंकर अपने गिरोह के साथ बड़ी वारदात की योजना बना रहा था। निरीक्षक पुनीत सिंह परिहार के नेतृत्व में एसटीएफ ने घेराबंदी की। शंकर ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने आत्मरक्षा में गोलीबारी की। इस दौरान शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से 9mm कार्बाइन, 9mm पिस्टल, खुखरी और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए। इस कार्रवाई में एसटीएफ के जवान बाल-बाल बचे।
रिपोर्ट: राम अवतार उपाध्याय
Also Read: बाफिला घोटाला: तीन हजार करोड़ से ऊपर का भूमि घोटाला, FIR सिर्फ एक धारा में दर्ज

