Jaunpur News: ‘खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते’, भारत-पाकिस्तान मैच पर बोले भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह
Sandesh Wahak Digital Desk: एशिया कप से पहले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर एक बार फिर विवाद गहराने लगा है। भाजपा नेता ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को रद्द करने की मांग की है।
भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने कहा-
“जिस तरह से पहलगाम हमले में हमारे जवान शहीद हुए, उसके बाद देश का हर नागरिक आक्रोशित है। मेरी व्यक्तिगत राय में ऐसे समय में भारत-पाकिस्तान के बीच कोई भी क्रिकेट मैच नहीं होना चाहिए। खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।”
उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद पर ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक उससे किसी भी तरह के खेल या कूटनीतिक संबंध नहीं होने चाहिए।
उन्होंने यह भी जोड़ा कि क्रिकेट मैच जैसे आयोजनों से गलत संदेश जाता है और शहीदों के बलिदान का अपमान होता है।
जनता में भी बढ़ रहा विरोध
सोशल मीडिया पर भी भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर दो धड़े बन गए हैं। एक वर्ग मैच को सिर्फ खेल भावना से जोड़ कर देख रहा है। वहीं, दूसरा वर्ग हाल के आतंकी हमलों के चलते पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की साझेदारी के खिलाफ है।
सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं
अब तक भारत सरकार या बीसीसीआई की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, अतीत में भी सुरक्षा और राजनीतिक कारणों से भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज पर रोक लग चुकी है।
रिपोर्ट- दीपक सिंह
Also Read: ऑपरेशन चक्रव्यूह: वाराणसी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में दबोचा गया वांछित लुटेरा

