बिहार रैली में PM मोदी के खिलाफ अभद्र , CM योगी बोले- ये लोकतांत्रिक मर्यादा का पतन
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को ‘लोकतांत्रिक मर्यादा का पतन’ और भारतीय संस्कृति पर सीधा हमला बताया है।
कांग्रेस और आरजेडी के मंच से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लिए प्रयुक्त अभद्र भाषा अत्यंत निंदनीय एवं राजनीतिक मर्यादा का पतन है।
INDI गठबंधन के नेताओं द्वारा किया गया यह कृत्य सिर्फ प्रधानमंत्री जी का नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारत वासियों की भावनाओं का अपमान है।…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 28, 2025
‘यह 140 करोड़ भारतवासियों का अपमान है’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया कि कांग्रेस और आरजेडी के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री के लिए इस्तेमाल की गई अपमानजनक भाषा केवल प्रधानमंत्री का अपमान नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का अपमान है। योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “एक साधारण मां ने अपने संघर्ष से ऐसे पुत्र को गढ़ा, जिसने स्वयं को राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित कर दिया। आज मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में करोड़ों भारतीयों के हृदय में बसते हैं।”
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि बिहार की जनता इस तरह की ‘घृणित राजनीति’ का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी और भारतीय संस्कृति तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान पूरे देश का सम्मान है।
Also Read: लखनऊ में दिनदहाड़े कार लूट, ट्रायल के बहाने फॉर्च्यूनर लेकर फरार हुए बदमाश, FIR दर्ज

