प्रयागराज में BJP नेता रणधीर यादव की हत्या का खुलासा, अवैध संबंध के शक में दोस्त ने की थी हत्या

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता रणधीर यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उनके दोस्त राम सिंह को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड के पीछे अवैध संबंध और आपसी रंजिश का मामला सामने आया है।

हत्या की वजह और खुलासा

रणधीर यादव 22 अगस्त से अपनी स्कॉर्पियो सहित लापता थे, जिसके बाद उनकी पत्नी ने 23 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनकी स्कॉर्पियो बाद में चित्रकूट के जंगलों से बरामद हुई। पुलिस शुरू में चित्रकूट में उनकी तलाश कर रही थी, लेकिन जब पुलिस ने उनके दोस्त राम सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले से पर्दा उठ गया।

पुलिस पूछताछ में राम सिंह ने बताया कि उसने 23 अगस्त को ही रणधीर यादव की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने शव को प्रयागराज के पुरामुफ्ती इलाके में रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया था, ताकि उसकी पहचान न हो सके।

मुख्य आरोपी और साजिश

डीसीपी गंगानगर कुलदीप गुणावत ने बताया कि रणधीर यादव का मुख्य आरोपी डॉ. उदय की पत्नी से अवैध संबंध था। इसी वजह से डॉ. उदय ने अपने दोस्त राम सिंह के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस ने राम सिंह यादव और एक महिला लीला यादव को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी डॉ. उदय अभी भी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि रणधीर और आरोपी राम सिंह एक साथ बाहर गए थे, जहां उन्होंने शराब पी और खाना खाया। इसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस अब मुख्य आरोपी डॉ. उदय और उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

 

Also Read: नोटबंदी के फैसले में अहम भूमिका निभाने वाले उर्जित पटेल को मिली नई जिम्मेदारी, IMF में करेंगे सेवा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.