UP News : देवरिया रेलवे स्टेशन पर किन्नरों का हंगामा, RPF इंस्पेक्टर पर लाठी-डंडों से हमला
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब कुछ किन्नरों ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के इंस्पेक्टर पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें इंस्पेक्टर अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं।
यात्रियों की शिकायत के बाद हुई घटना
यह घटना तब हुई जब RPF को यात्रियों की शिकायत मिली कि कुछ किन्नर उन्हें स्टेशन पर परेशान कर रहे हैं। इस शिकायत के बाद, RPF के थाना प्रभारी आस मुहम्मद सादे कपड़ों में स्टेशन पर चेकिंग के लिए पहुंचे। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर उन्होंने किन्नरों को समझाना चाहा और उन्हें ऐसा न करने की चेतावनी दी।
हमला और हंगामा
चेतावनी देने पर किन्नर इंस्पेक्टर से उलझ गए और देखते ही देखते कई किन्नर इकट्ठा हो गए। इसके बाद उन्होंने इंस्पेक्टर पर लाठी-डंडों, कुर्सियों और कूड़ेदान से हमला कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि इंस्पेक्टर हमलावरों से बचने के लिए थाने की तरफ भाग रहे हैं। जब कुछ यात्रियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो किन्नरों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस घटना के बाद स्टेशन पर यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Also Read: मुख्तार अंसारी के करीबी रियाज अंसारी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज, 3 अन्य भी शामिल

