सूरत की कपड़ा फैक्ट्री में बॉयलर फटा, 2 मजदूरों की मौत; कई घायल

Sandesh Wahak Digital Desk: सूरत में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। कड़ोदरा इलाके के जोलवा में स्थित संतोष डाइंग मिल में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई और चारों तरफ धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही सूरत दमकल विभाग और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायल मजदूरों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 10 से 15 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बॉयलर फटने के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया और दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। फैक्ट्री के अंदर कई घायल मजदूर दर्द से कराह रहे थे, जिन्हें बचाने के लिए उनके साथी मजदूर मदद कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि बचाव दल ने चादरें तोड़कर भी कई फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकाला है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। इस हादसे की वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है।

 

Also Read: ‘अखिलेश यादव की हालत न तीन में न तेरह में’, वोटर अधिकार यात्रा पर केशव मौर्य का तंज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.