Varanasi News: बड़ागांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार का इनामी कुख्यात गो- तस्कर गिरफ्तार

Varanasi News: बड़ागांव थाना क्षेत्र में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की। थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई मुठभेड़ में 25,000 रुपये का इनामी कुख्यात गो-तस्कर गोविंद सिंह, निवासी कैमूर (बिहार), गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

आरोपी पर आठ मुकदमे दर्ज

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि गोविंद सिंह का नेटवर्क सिर्फ वाराणसी या पूर्वी उत्तर प्रदेश तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह बिहार और पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है। आरोपी पर अलग-अलग जिलों में 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने गो-तस्करी के धंधे में पहले “स्पॉटर” के रूप में शुरुआत की थी और धीरे-धीरे ट्रांसपोर्टर तक का सफर तय किया। पुलिस को पूछताछ में तस्करी गिरोह से जुड़े कई अहम नाम मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी को भी कानून से खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा।

रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक

Also Read: रामस्वरूप यूनिवर्सिटी लाठीचार्ज: राजभवन घेराव के दौरान सपा कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोंक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.