ABVP के प्रदर्शन को सपा सांसद का समर्थन, अवधेश प्रसाद बोले- लाठीचार्ज सरकार की नाकामी

Sandesh Wahak Digital Desk: बाराबंकी की श्रीरामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में एबीवीपी (ABVP) कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर अब सियासत गरमा गई है। अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने इस घटना पर योगी सरकार को जमकर घेरा है और इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है।

सपा सांसद ने कहा कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज यह दिखाता है कि सरकार हताश है और उसकी नाकामी साफ दिख रही है। उन्होंने कहा कि यह घटना इस बात का भी संकेत है कि अब सत्ता से भाजपा की विदाई तय है। अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि जनता का भरोसा भाजपा से उठ चुका है और लोग अब समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।

अवधेश प्रसाद ने सरकार पर जनहित के मुद्दों से मुंह मोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चले संसद सत्र में भी सरकार ने जनता से जुड़े सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। सांसद ने लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए इसकी न्यायिक जांच की मांग की है।

 

Also Read: रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में बवाल: ABVP का लखनऊ में प्रदर्शन, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.