Varanasi News: शिक्षकों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है – कौशलेंद्र नारायण सिंह
Varanasi News: शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि “शिक्षकों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान शिक्षाविद, कुशल अध्यापक और निपुण चांसलर रहे। उनका जीवन देश और समाज की सेवा को समर्पित रहा। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को कभी भुलाया नहीं जा सकता।”

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने-अपने विचार रखें
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं अग्रिति जायसवाल, प्रियंका कुमारी और अमृता जायसवाल के साथ-साथ अध्यापक संतोष विश्वकर्मा ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम को और भी खास बनाया अध्यापिका मंजू सिंह की मोहक गीत प्रस्तुति ने, जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन अशोक सिंह ने किया।
इस आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि शिक्षक ही समाज और राष्ट्र की नींव हैं, जिनका सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक
Also Read: Lucknow News: कार में बैठाकर छात्र पर बरसाये थप्पड़, एमिटी यूनिवर्सिटी में मारपीट का वीडियो वायरल

