बिहार सरकार का बड़ा फैसला, 3303 नए राजस्व कर्मचारियों की भर्ती को मंजूरी, आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय भी बढ़ा
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार सरकार ने राज्य में बड़े बदलावों को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगाई गई, जिनमें सबसे अहम फैसला राजस्व विभाग में नई भर्तियों को लेकर है।
सरकार ने राजस्व और भूमि सुधार के क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए 3,303 अतिरिक्त राजस्व कर्मचारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इससे राज्य में भूमि संबंधी कार्यों को गति मिलेगी।
कैबिनेट ने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय में भी बड़ी बढ़ोतरी की है। सेविका का मासिक मानदेय अब 9,000 रुपए होगा। सहायिका का मासिक मानदेय 4,500 रुपए होगा। इसके लिए सरकार ने 345 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि स्वीकृत की है।

अन्य प्रमुख फैसले
मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना: राज्य की सभी 8,053 ग्राम पंचायतों में विवाह मंडप बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये की स्वीकृति।
शवदाहगृह: पटना, गया, छपरा, सहरसा, भागलपुर और बेगूसराय में एलपीजी आधारित शवदाहगृह बनाने के लिए ईशा फाउंडेशन को 33 साल के लिए जमीन दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना: ग्रामीण इलाकों में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 100 करोड़ रुपये की मंजूरी।
सीसीटीवी: राज्य के 176 थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 280 करोड़ रुपये स्वीकृत।
जीविका मुख्यालय: पटना में जीविका मुख्यालय भवन बनाने के लिए 73 करोड़ 66 लाख रुपये की मंजूरी।
Also Read: नेपाल में बिगड़े हालात के बीच प्रधानमंत्री केपी ओली ने दिया इस्तीफा

