नेपाल जेल से भागे कैदियों ने की भारत में घुसने की कोशिश, 5 गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बाद स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। इस बीच, एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नेपाल की 18 जेलों से करीब 6,000 कैदी फरार हो चुके हैं, जिनमें से 5 ने भारत में घुसपैठ करने की कोशिश की। हालांकि, सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने उन्हें सीमा पर ही गिरफ्तार कर लिया।

ये कैदी भारत में पकड़े जाने के बाद कह रहे हैं कि वे नेपाली जेल में नहीं जाना चाहते, क्योंकि वहां के हालात बेहद खराब हैं और लोगों को मारा जा रहा है। उनका कहना है कि वे भारतीय जेल में रहकर ही सुरक्षित महसूस करेंगे।

यह पूरा बवाल नेपाल सरकार द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के बाद शुरू हुआ। युवाओं के नेतृत्व में शुरू हुआ यह विरोध जल्द ही हिंसक हो गया, जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। हालात इतने बिगड़ गए कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा। इसके बावजूद, प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने कई सरकारी इमारतों और नेताओं के घरों पर हमला कर दिया।

Also Read: Varanasi News: भारत-मॉरीशस संबंधों की प्रगाढ़ता के लिए काशी में हुई विशेष प्रार्थना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.