Ram Mandir: मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम आज आएंगे अयोध्या, रामलला के करेंगे दर्शन

Sandesh Wahak Digital Desk: मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम शुक्रवार को अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे। वे यहां श्रीराम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन करेंगे। यह किसी देश के प्रधानमंत्री का रामलला के दर्शन के लिए दूसरा दौरा है, इससे पहले भूटान के प्रधानमंत्री भी अयोध्या आए थे।

अयोध्या में कार्यक्रम

सुबह 11 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट पर लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

एयरपोर्ट से रामगुलाम सीधे राम मंदिर के लिए रवाना होंगे। वे मंदिर परिसर में लगभग डेढ़ घंटे रहेंगे, जहाँ वे रामलला और राजा राम के दर्शन करने के साथ-साथ मंदिर निर्माण कार्यों का भी अवलोकन करेंगे।

रामगुलाम राम जन्मभूमि परिसर में स्थित जटायु और अंगद टीले पर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक भी करेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए अयोध्या एयरपोर्ट से राम मंदिर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान हाईवे पर यातायात को कुछ समय के लिए रोका जाएगा।

दर्शन और पूजा के बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री दोपहर 1 बजे अपनी अगली यात्रा के लिए रवाना हो जाएंगे।

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है।

Also Read: सीपी राधाकृष्णन आज लेंगे उपराष्ट्रपति पद की शपथ, छात्र आंदोलन से लेकर देश के दूसरे शीर्ष पद तक का सफर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.