UP News: प्रदेश के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, कैशलेस उपचार का प्रस्ताव तैयार, दिवाली से पहले लागू होने की उम्मीद

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए एक अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद, राज्य के 11 लाख से अधिक शिक्षकों और उनके परिजनों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने की तैयारी तेज हो गई है। यह योजना दीपावली से पहले शुरू हो सकती है।

क्या है योजना?

मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभागों के सभी शिक्षकों को इस योजना का लाभ देने की घोषणा की थी। इसमें शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइयां भी शामिल होंगे।

बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मिलकर योजना का प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद, प्रस्ताव को स्वास्थ्य विभाग के पास आगे की कार्यवाही के लिए भेजा जाएगा। इस योजना की खास बात यह है कि शिक्षकों को इस सुविधा के लिए कोई भी अंशदान (Contribution) नहीं देना होगा।

इस पहल से न सिर्फ शिक्षकों को बल्कि उनके पूरे परिवार को बड़ी राहत मिलेगी, जिससे वे बिना किसी वित्तीय चिंता के बेहतर इलाज करा सकेंगे।

Also Read: वाराणसी में पुलिस मुठभेड़, डाफी टोल प्लाजा पर चेन स्नेचर जयकांत गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Get real time updates directly on you device, subscribe now.