सिद्धार्थनगर में 144 करोड़ की लागत से बनेगा फोरलेन-फ्लाईओवर, सांसद जगदंबिका पाल ने किया भूमि पूजन

Sandesh Wahak Digital Desk: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सिद्धार्थनगर के बढ़नी बाजार में अब विकास की नई राह खुलने जा रही है। शुक्रवार को सांसद जगदंबिका पाल ने 144 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फोरलेन बाईपास और फ्लाई ओवर का भूमि पूजन किया। इस दौरान उनके साथ शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा और नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि भी मौजूद थे।

भूमि पूजन के बाद सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से संभव हो पाई है। उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों से स्वीकृत हुआ यह प्रोजेक्ट अगले दो सालों में बनकर तैयार हो जाएगा।

 

विकास को मिलेगी नई गति, बढ़ेगा व्यापार

सांसद ने कहा कि इस फोरलेन सड़क और बाईपास के बनने से न सिर्फ क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, बल्कि यह भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक संबंधों को भी मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि इससे लखनऊ, गोरखपुर और अन्य बड़े शहरों तक पहुंचना आसान हो जाएगा, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

 

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने सांसद जगदंबिका पाल की तारीफ करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से सिद्धार्थनगर में विकास की गंगा बह रही है। विधायक विनय वर्मा ने भी इस परियोजना को क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए एक मील का पत्थर बताया और कहा कि बढ़नी और आसपास के लोगों को लंबे समय से इस सड़क का इंतजार था, जो अब पूरा हो रहा है। इस कार्यक्रम में कई स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में आम जनता मौजूद रही, जिन्होंने इस परियोजना के लिए सरकार और जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद किया।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: शिक्षामित्रों का मानदेय नहीं बढ़ा तो हाजिर हों अपर मुख्य सचिव, इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.