राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने PM-CM से मांगी सुरक्षा, जान के खतरे का लगाया आरोप

Sandesh Wahak Digital Desk: पूर्व मंत्री और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने एक बार फिर अपने पति और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भानवी सिंह ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपनी और अपने बच्चों की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने इस संबंध में एक ऑडियो भी जारी किया है।

‘अक्षय प्रताप ने मुझे बोलने पर मजबूर किया’

भानवी सिंह ने एक ‘X’ पोस्ट में कहा कि वह वर्षों तक चुप रहीं ताकि परिवार की इज्जत बची रहे, लेकिन अक्षय प्रताप सिंह ने मीडिया इंटरव्यू में उन्हें ‘पागल’ कहकर बोलने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा, “यही वह आखिरी चोट थी जिसने मुझे मजबूर किया कि अब सच्चाई सबके सामने रखूं।”

भानवी ने अपनी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अक्षय प्रताप जानबूझकर उस घर की जानकारी मीडिया में दे रहे हैं जहां वह अपनी बेटियों के साथ रहती हैं। उन्हें डर है कि वे अपने अपराधी गुर्गों को भेजकर कोई आपराधिक घटना करवा सकते हैं।

CBI और फॉरेंसिक जांच की मांग

भानवी ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा, “मैं केवल जांच एजेंसियों से निष्पक्ष जांच चाहती हूं। सबूत मैंने दिए हैं जो अपने आप प्रमाण देते हैं।” उन्होंने कहा कि नई अपराध न्याय संहिता के तहत फॉरेंसिक जांच करवाई जाए, जिसकी रिपोर्ट 15 दिनों में आ जाएगी।

उन्होंने यूपी पुलिस पर भरोसा न होने की बात कहते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की। भानवी ने अक्षय प्रताप को चुनौती दी कि अगर हिम्मत हो तो वे खुद सीबीआई जांच की मांग करें, ताकि सच सामने आ सके। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस अवैध रिश्ते और अवैध हथियारों में अक्षय प्रताप और आशिका सिंह मुख्य भूमिका निभाते हैं।

Also Read: लखनऊ में घर बनाना हुआ आसान! LDA उपाध्यक्ष ने नए नियमों की दी जानकारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.