सांप के काटने पर तुरंत क्या करें? सिद्धार्थनगर में डॉक्टरों ने दी अहम जानकारी

Siddharthnagar News: अंतर्राष्ट्रीय सर्पदंश और रेबीज जागरूकता सप्ताह के तहत सोमवार को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉक्टरों ने छात्रों और लोगों को सांप के काटने या रेबीज की स्थिति में तुरंत किए जाने वाले प्राथमिक उपचारों के बारे में बताया।

सांप के काटने पर क्या न करें?

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजेश मोहन ने कहा कि अगर किसी को सांप काट ले तो सबसे पहले पीड़ित को शांत रखना चाहिए। प्रभावित अंग को ज्यादा हिलाना-डुलाना नहीं चाहिए। उन्होंने बताया कि अक्सर लोग कुछ गलतियां करते हैं, जैसे- घाव को काटना, ज्यादा कसकर पट्टी बांधना।

डॉ. राजेश मोहन ने इन तरीकों को खतरनाक बताते हुए इनसे बचने की सलाह दी। उन्होंने जोर दिया कि सबसे जरूरी है कि पीड़ित को बिना देरी किए पास के किसी भी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जाए।

जागरूकता फैलाना भी हमारा फर्ज

मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. नौशाद आलम ने छात्रों से अपील की कि वे सिर्फ डॉक्टर न बनें, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का काम भी करें। उन्होंने कहा कि सही समय पर मिली सही जानकारी कई जिंदगियां बचा सकती है।

डॉ. समीर ने भी छात्रों से कहा कि वे इस ज्ञान को सिर्फ अपने तक सीमित न रखें, बल्कि गांवों और शहरों में जाकर लोगों को भी जागरूक करें। यह कार्यक्रम लोगों को सर्पदंश और रेबीज जैसी स्थितियों से निपटने के लिए सही जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: Lucknow News: ओला ड्राइवर मर्डर केस की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.