Sitapur News: बेल बॉन्ड में गलती की वजह से अटकी आजम खान की रिहाई, जेल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़
Sitapur News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की जेल से रिहाई में एक नया मोड़ आ गया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी 23 महीनों की कैद से बाहर आने की उम्मीद थी, लेकिन बेल बॉन्ड में उनके पते में गलती पाए जाने के कारण उनकी रिहाई फिलहाल टल गई है।
सीतापुर जेल के बाहर समर्थकों की भीड़
आजम खान की रिहाई की खबर से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह था। सीतापुर जेल के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक और परिवार के सदस्य जमा हो गए थे। लेकिन, रिहाई की प्रक्रिया रुकने के बाद उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। जेल प्रशासन ने किसी भी अव्यवस्था को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और जेल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
जेल प्रशासन के मुताबिक, बेल बॉन्ड भरते समय आजम खान का पता गलत दर्ज हो गया था। किसी भी कैदी की रिहाई के लिए बॉन्ड में पूरा और सही पता होना अनिवार्य होता है। अगर पते में कोई भी गलती होती है, तो पूरी प्रक्रिया रोक दी जाती है। अब नए दस्तावेजों को सही कराने के बाद ही रिहाई की प्रक्रिया दोबारा शुरू हो पाएगी।
Also Read: Cricket Association Of Bengal: सौरव गांगुली की धमाकेदार वापसी, अध्यक्ष बनते ही कर दिया बड़ा ऐलान

