Mission Shakti 5.0: बरेली में 9वीं कक्षा की छात्रा प्रियांशी बनीं एक दिन की थाना इंचार्ज

Bareilly News: उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति अभियान’ के पांचवें चरण के तहत, महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए एक अनूठी पहल की गई है। इसी क्रम में, बरेली के हाफिजगंज थाने में कक्षा 9 की एक होनहार छात्रा प्रियांशी को एक दिन के लिए थाना इंचार्ज बनाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, हाफिजगंज की मेधावी छात्रा प्रियांशी ने मंगलवार को एक दिन के लिए थाने की जिम्मेदारी संभाली। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना और उन्हें पुलिस के कामकाज को करीब से समझने का मौका देना है।

जनता की शिकायतें भी सुनीं

प्रियांशी ने एक दिन के लिए थाना इंचार्ज बनकर थाने के सभी विभागों का दौरा किया, जिसमें कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष और महिला हेल्प डेस्क शामिल थे। इस दौरान उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली, कानूनी प्रक्रियाओं और आम जनता की सेवा से जुड़ी गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया।

सबसे खास बात यह रही कि प्रियांशी ने खुद ‘जनसुनवाई’ का सत्र आयोजित किया, जिसमें उन्होंने स्थानीय लोगों की शिकायतें और सुझाव सुने। प्रियांशी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सभी शिकायतों को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस पहल की खूब सराहना हो रही है।

Also Read: ‘पत्ता-पत्ता, बूटा-बूटा हाल हमारा…’ जेल से बाहर आते ही भावुक हुए आजम खान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.