कुशीनगर में सेवा पखवाड़े का आयोजन, 180 दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम सहायक उपकरण
कुशीनगर: दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, कुशीनगर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 180 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित किए गए।
जनप्रतिनिधियों ने किया वितरण
यह आयोजन रविंद्रनगर स्थित नवीन संकेत मूक बधिर इंटर कॉलेज में हुआ। इस दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और लाभार्थियों को उपकरण सौंपे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय भाजपाध्यक्ष सहजानन्द राय, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, विधायक विवेकानंद पांडेय (खड्डा), विधायक सुरेंद्र कुशवाहा (फाजिलनगर), विधायक विनय गोंड (रामकोला) और विधायक मोहन वर्मा (हाटा) मौजूद रहे। जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी अभय पांडेय ने बताया कि 180 दिव्यांगजनों को निम्नलिखित सहायक उपकरणों से लाभान्वित किया गया।
ट्राई साईकिल: 80
स्मार्ट केन: 23
वैशाखी: 40 जोड़े
व्हील चेयर: 37
कार्यक्रम के दौरान, नवीन संकेत मूक बधिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अपनी कलाकृतियाँ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।
रिपोर्ट: राघवेंद्र मल्ल
Also Read: कुशीनगर में थाना समाधान दिवस का रोस्टर जारी, डीएम ने अधिकारियों को दी ‘समयबद्ध निस्तारण’ की चेतावनी

