Chandauli News: आयुष्मान कार्ड से फर्जी वसूली, रेबीज इंजेक्शन के नाम पर काटे 1870 रुपए

Chandauli News: जनपद के जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक मरीज के आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड से फर्जी तरीके से 1870 रुपए काट लिए गए। मरीज सिर्फ बिल्ली के काटने पर रेबीज इंजेक्शन लगवाने गया था, लेकिन सरकारी अस्पताल में निशुल्क मिलने वाले इंजेक्शन के नाम पर उसके कार्ड से राशि वसूली गई।

1870 रुपए काट लिए गए

मिली जानकारी के अनुसार, चकिया क्षेत्र के निवासी को बिल्ली ने काट लिया था। पीड़ित तुरंत जिला अस्पताल पहुँचा और उसे रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने आयुष्मान कार्ड लिया और अंगूठा लगवाकर कुछ कागजी कार्यवाही पूरी की। जब पीड़ित ने कार्ड का विवरण देखा, तो पता चला कि 1870 रुपए काट लिए गए।

रेबीज का इंजेक्शन निःशुल्क लगाया जाता है

पीड़ित ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नाराज होकर उसने SDM चकिया को लिखित शिकायत देकर न्याय की मांग की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी युगल किशोर राय ने बताया कि रेबीज का इंजेक्शन निःशुल्क लगाया जाता है। पैसे कटने का कारण अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया के दौरान हुई जानकारी की कमी बताई गई।

यह मामला आयुष्मान भारत योजना के पारदर्शिता और सही उपयोग पर गंभीर सवाल उठाता है। योजना का उद्देश्य गरीब और ज़रूरतमंद लोगों को निशुल्क इलाज मुहैया कराना है, लेकिन ऐसी घटनाएं इसके दुरुपयोग को उजागर करती हैं।

Also Read: बरेली हिंसा पर सीएम योगी का कड़ा रुख, बोले- बुरी आदतें नहीं जातीं तो डेंटिंग पेंटिंग करवानी पड़ती है

Get real time updates directly on you device, subscribe now.