लखनऊ में सियासी होर्डिंग ने मचाई हलचल, आजम खान के कांग्रेस में शामिल होने के कयास तेज
Lucknow News: राजधानी लखनऊ में सियासी गलियारों में हलचल मचाने वाली होर्डिंग ने चर्चा का विषय बना दिया है। सपा मुख्यालय के ठीक बाहर लगी इस होर्डिंग में कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की तस्वीरें शामिल हैं, जबकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर पूरी तरह नदारद है।
कांग्रेस में शामिल होने के कयास
होड़िंग को यूपी कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के कॉर्डिनेटर आसिफ रिजवी रिंकू ने लगवाया है। नीचे लिखा गया है: “हर जोर-जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है, संघर्ष हमारा जारी रहेगा, आजम खान जिंदाबाद, आजम खान को रिहाई की मुबारकबाद।” इस संदेश ने राजनीतिक विश्लेषकों में कयासों की हवा चला दी है।
आजम खान हाल ही में 23 महीने जेल में रहने के बाद रिहा हुए हैं। जेल में रहते हुए सपा नेतृत्व का कोई बड़ा नेता उनसे मिलने नहीं गया। वहीं, कांग्रेस ने जेल में कानूनी सहायता प्रदान की और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी उनसे मिलने का प्रयास किया।
राजनीतिक संकेत
सपा मुख्यालय के बाहर आजम खान की तस्वीर और अखिलेश यादव की नदारद होना यह संकेत देता है कि कांग्रेस उन्हें अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है। सपा के अंदरूनी कलह और आजम खान की कथित नाराज़गी को देखते हुए उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावनाएं चर्चा में हैं।
इस होर्डिंग ने यूपी की राजनीति में नए समीकरणों की ओर इशारा किया है। फिलहाल न तो सपा और न ही आजम खान की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है, लेकिन राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है।
Also Read: DRDO और BEL का ‘अनंत शस्त्र’ एयर डिफेंस सिस्टम तैयार, सीमाओं में तैनाती की तैयारी

