बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, SIR को लेकर भी हुई बड़ी घोषणा
Sandesh Wahak Digital Desk: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं, वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। रविवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि बिहार में विधानसभा चुनाव 22 नवंबर से पहले संपन्न करा दिए जाएंगे, क्योंकि वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर, 2025 को समाप्त हो रहा है।
चुनाव आयोग की व्यापक तैयारियां
वहीं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि बिहार चुनाव में इस बार आयोग की कई नई पहलें देखने को मिलेंगी, जिन्हें भविष्य में पूरे देश में लागू किया जाएगा। इससे चुनाव प्रक्रिया को और पारदर्शी, सुरक्षित और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यहां 243 विधानसभा सीटों वाले बिहार में चुनाव समय पर कराए जाने की बात दोहराते हुए उन्होंने भरोसा जताया कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न होंगे।

दो दिन से सक्रिय है चुनाव आयोग की टीम
यहां चुनाव आयोग की पूर्ण टीम पिछले दो दिनों से बिहार में सक्रिय है। इस दौरान पटना में आयोग ने राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों, प्रशासनिक चुनाव अधिकारियों, मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO), विशेष पुलिस नोडल अधिकारी (SPNO), प्रवर्तन एजेंसियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के नोडल अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें की हैं। वहीं इन बैठकों का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि चुनाव प्रक्रिया सुरक्षित, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से पूरी की जा सके।
पूरे देश में लागू होगा SIR
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने यह भी जानकारी दी है कि बिहार चुनाव के दौरान जो नई पहलें और सुधार किए जा रहे हैं, वे SIR (Standardized Integrated Reforms) का हिस्सा हैं और आने वाले समय में इन्हें पूरे देश में लागू किया जाएगा।

