जेल में हमले के बाद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति KGMU में भर्ती, स्पॉन्डिलाइटिस का इलाज शुरू

Sandesh Wahak Digital Desk: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति का नया ठिकाना अब किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) का हड्डी रोग विभाग है। जेल में एक कैदी के हमले में सिर में चोट लगने के बाद उन्हें KGMU के ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अब स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या बताई जा रही है।

सिर में लगे 18 टांके, फिर भी गंभीर चोट नहीं

KGMU प्रशासन के अनुसार, गायत्री प्रजापति पर 30 सितंबर को जेल में एक कैदी ने हमला कर दिया था, जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई थीं। पूर्व मंत्री को शरीर के विभिन्न हिस्सों में 18 टांके लगाए गए हैं।

सीटी स्कैन और अन्य जांचों में कोई गंभीर चोट होने की बात सामने नहीं आई, जिसके बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर से हड्डी रोग विभाग में शिफ्ट कर दिया गया। वह वर्तमान में निजी वार्ड के कमरा नंबर 203 में डॉ. नरेंद्र कुशवाहा की देखरेख में इलाज करा रहे हैं।

पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते सुर्खियों में रहे

KGMU प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि सिर में चोट लगने के बाद उनकी स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या उभर आई है, जिसके चलते उन्हें हड्डी रोग विभाग में भर्ती किया गया है।

गौरतलब है कि गायत्री प्रजापति पिछले साल सितंबर से अगस्त 2025 तक बलरामपुर अस्पताल में भी लंबे समय तक भर्ती रहे थे। उस समय उन्हें किडनी, यूरिन, डायबिटीज और न्यूरो सहित कई स्वास्थ्य समस्याएं बताई गई थीं। इतनी लंबी अवधि तक इलाज के बावजूद उन्हें कोई लाभ न मिलने पर दूसरे अस्पताल में रेफर नहीं किया गया था। अब सिर में चोट लगने के बाद उन्हें KGMU लाया गया है।

Also Read: UP News: मतदाता सूची के सत्यापन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब हर वोटर को भरना होगा गणना फॉर्म, पढ़िए पूरी खबर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.