EOW की पूछताछ में राज कुंद्रा का चौंकाने वाला बयान, नोटबंदी के कारण कर्ज में डूबा परिवार

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा से 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) लगातार पूछताछ कर रही है। जहाँ बीते दिन शिल्पा शेट्टी से उनके घर पर 5 घंटे तक पूछताछ हुई थी, वहीं अब राज कुंद्रा का जांच के दौरान दिया गया बयान सामने आया है, जो बेहद चौंकाने वाला है।

मुंबई पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि EOW से पूछताछ के दौरान राज कुंद्रा ने दावा किया कि नोटबंदी के कारण उनके कारोबार को भारी नुकसान हुआ था।

कारोबारी नुकसान: इलेक्ट्रिकल और घरेलू उपकरणों का व्यवसाय करने वाली उनकी कंपनी को भारी घाटा झेलना पड़ा।

कर्ज चुकाने में असमर्थ: इस नुकसान की वजह से वह कर्ज की ₹60 करोड़ की रकम चुकाने में असमर्थ हो गए।

जांच एजेंसी ने कुंद्रा से दूसरी बार पूछताछ की है और अधिकारियों ने बताया कि उन्हें आने वाले हफ्तों में फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

बॉम्बे कोर्ट की सख़्त टिप्पणी

इस मामले में बॉम्बे कोर्ट पहले ही सख़्त रुख अपना चुका है। शिल्पा शेट्टी के वकील ने जब उन्हें कोलंबो जाने की इजाज़त मांगी, तो कोर्ट ने साफ़ कहा, पहले 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रकम को भरें और फिर विदेश जाने पर विचार करेंगे।

कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि मामला सुलझने तक अभिनेत्री देश छोड़कर नहीं जा सकती हैं। मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होनी है। राज कुंद्रा ने जाँच के दौरान यह भी बताया है कि उन्होंने बिपाशा बसु, नेहा धूपिया और एकता कपूर को भी पेशेवर तौर पर पैसे दिए थे। इन कानूनी मुश्किलों के बावजूद, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर करवा चौथ के जश्न की प्यारी झलकियां साझा की हैं।

शिल्पा की मेहंदी: शिल्पा ने अपने हाथों और पैरों पर कमल के फूलों के डिज़ाइन वाली मेहंदी दिखाते हुए तस्वीरें पोस्ट की हैं।

सरगी की झलक: उन्होंने सरगी की झलकियाँ भी साझा कीं, जिसमें खजूर और मिठाइयाँ रखी हुई थीं। बता दें कि पंजाब में करवा चौथ के दिन ब्रह्म मुहूर्त में सरगी खाने की परंपरा है, जो घर की बड़ी महिला देती है।

Also Read: बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन शुरू, 121 सीटों पर 6 नवंबर को होंगे मतदान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.